सेंट जेवियर के छात्र सृजन दुबे ने अर्जित किए 95 प्रतिशत अंक

कोरबासीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। सेंट जेवियर स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्यनरत विद्यार्थियों में अधिकतर विद्यार्थी ने प्रथम श्रेणी में पास होकर विद्यालय को किया गौरन्वान्वित किया है। विद्यालय के छात्र सृजन दुबे ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्र सृजन मनोज कुमार दुबे ट्रैफिक पुलिस हवलदार व नीलू दुबे के सुपुत्र हैं। सृजन ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व परिजनों को दिया है। परिजनों, गुरुजनों व शुभचिंतकों ने सृजन को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *