बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, शहर में मांग की तुलना में आपूर्ति कम इसलिए बढ़ी परेशानी

कोरबामिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण शहर के गैस एजेंसियों में बॉटलिंग प्लांट से पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। शॉर्टेज के चक्कर में बुकिंग करने के एक सप्ताह बाद ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिल पा रहा है। वहीं कई लोगों को सिलेंडर मिले बगैर मोबाइल पर गैस डिलीवर्ड का मैसेज पहुंच रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
जिला प्रशासन के उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के दावों के बीच शहर में मांग की तुलना में आपूर्ति कम है। बॉटलिंग प्लांट से एजेंसियों को डिमांड के अनुसार सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। प्लांट से कई दिन में गाड़ी सिलेंडर लेकर पहुंच रही है। इससे बुकिंग अधिक होती जा रही है। एजेंसियों में बुकिंग के एक सप्ताह बाद ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी मिल रही है। बहुत से लोगों को बुकिंग के बाद बिना सिलेंडर मिले ही मोबाइल पर डिलीवर्ड का मैसेज पहुंच रहा है। ऐसे मामलों की शिकायत पर एजेंसियों से किसी तरह का निराकरण नहीं किया जा रहा है। बल्कि नए सिरे से बुकिंग करने कह रहे हैं। इसमें 21 दिन आगे की तारीख मिल रही है। इस वजह से उपभोक्ता परेशान है। अब घर की रसोई चलाने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *