अधिवक्ता संगीता चौहान नगर पालिक निगम कोरबा की विधिक सलाहकार नियुक्त …

कोरबाशहर के युवा अधिवक्ता श्रीमती संगीता चौहान को नगर पालिक निगम कोरबा का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कोरबा के समाज एवं अधिवक्ता संघ में खुशी व्यक्त किया है।

श्रीमती संगीता चौहान को उनके सिविल और उपभोक्ता मामलों में अनुभव और विधिक क्षेत्र में मिल रही सफलताओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगीता चौहान ने बताया कि यह नियुक्ति उनके कार्यक्षेत्र में मिली उपलब्धियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे नगर निगम के मामलों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

श्रीमती संगीता चौहान ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, निगम महापौर संजू देवी राजपूत, निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया ।
संगीता की नियुक्ति पर युवा अधिवक्ताओं और जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के पदाधिकारियों, चौहान समाज ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *