दो माह के चावल के लिए दुकानों में फिर से लगानी होगी कतार, भंडारण की समस्या, 3 माह की बजाय अप्रैल का ही मिल रहा राशन


कोरबा- राज्य शासन ने भले ही अप्रैल में राशन कार्ड के उपभोक्ताओं को एक साथ तीन महीने का चावल देने आदेश जारी किया है, लेकिन गोदाम की कमी के कारण पहले अप्रैल का ही चावल दिया जा रहा है। दो महीने के चावल के लिए उपभोक्ताओं को फिर से दुकानों में कतार में लगना होगा। चावल के साथ ही चना, शक्कर और नमक का वितरण भी किया जा रहा है।
जिले में 554 उचित मूल्य दुकानें हैं, जहां से 3.50 लाख उपभोक्ताओं को राशन बांटा जाता है। गोदामों को खाली करने के लिए हर साल तीन महीने का चावल एक साथ देने की व्यवस्था की जा रही है। राशन दुकानों में रखने के लिए पर्याप्त गोदाम ही नहीं है। इसके अलावा भंडारण भी समय पर नहीं हो रहा है। इस वजह से एक साथ तीन महीने का चावल दे पाना मुश्किल हो रहा है। जनवरी से वितरण व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। इसे फरवरी और मार्च में ठीक करने का प्रयास किया गया। तकनीकी समस्या की वजह से ही फरवरी का चावल मार्च में भी वितरण किया गया। इसकी वजह से खाद्य विभाग ने पहले अप्रैल का चावल वितरण करने कहा है। इसके बाद मई और जून का चावल दिया जाएगा। हर महीने के अंतिम तारीख को राशन लेना होता है। इसके बाद आवंटन ही लैप्स हो जाता है। चावल की तरह ही चना व शक्कर के भंडारण में भी समस्या के कारण वितरण नहीं हो पाता है। इसके लिए भी इंतजार करना पड़ता है। कई दुकान संचालक चावल लैप्स न हो जाए, इसके लिए मशीन में थंब लगवा लेते हैं, जिसके कारण गड़बड़ी हो रही है। हर महीने प्रशासन को राशन नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *