बजरंग के सिर सजा अग्रवाल सभा अध्यक्ष का ताज कोषाध्यक्ष चुने गए महावीर केडिया,उपाध्यक्ष पद पर आशीष को मिली जीत

कोरबा- अग्रवाल सभा कोरबा की बागडोर किसके हाथ में होगी, इस पर लगाए जाने वाले कयासों पर परिणाम आने के बाद विराम लग गया है। करीब एक पखवाड़े से चल रही चुनाव प्रक्रिया के कारण समाज के लोगों में नए नेतृत्व को लेकर हलचल बनी हुई थी। पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनावी अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत मंगलवार को श्री अग्रसेन भवन कोरबा में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान कराया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में प्रत्येक पद पर 2-2 प्रत्याशी आमने सामने थे, इसलिए चुनाव और भी रोचक हो गया था। बहरहाल, देर शाम जारी हुए चुनाव परिणाम के बाद अग्रवाल सभा के नए अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल चुन लिए गए हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर आशीष गोयल तो कोषाध्यक्ष के लिए समाज के मतदाताओं ने महावीर केडिया को चुन लिया है। मतदान के लिए समाज के 1280 सदस्य पात्र घोषित किए गए थे। इनमें से 1005 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 1005 मतदान हुआ। इनमें पवन कुमार अग्रवाल को 398, बजरंग अग्रवाल को 598 मत प्राप्त हुए। 9 मत अवैध रहा। वहीं उपाध्यक्ष के लिए आशीष गोयल को 691 तो राहुल मोदी को 344 मत प्राप्त हुआ, जबकि 10 वोट रिजेक्ट हो गए। कोषाध्यक्ष के लिए महावीर केडिया को 503 तो राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) को 494 मत मिले। 8 वोट रिजेक्ट हो गया था। चुनावी प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशीष खेतान के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। समाज के लोगों ने पूरा सहयोग किया। मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित किए गए हैं। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र देकर अगले दो वर्षों के लिए दायित्व सौंपा है। अग्रवाल सभा कोरबा के नव निर्वाचित अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों के सहयोग से समाज हित से जुड़े कार्यों को विस्तार देंगे। समाज द्वारा संचालित प्रकल्पों की स्थिति और भी मजबूत की की जाएगी। सुविधाओं के साथ संसाधनों को बढ़ाने में समाज से जुड़े लोगों की मदद लेकर काम कराया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त और भव्य अग्र गौरव भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहां बैठक हॉल, अतिथि गृह समेत तमाम व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *