टैंकर ने ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक को मारी टक्कर, हादसे के बाद मार्ग पर लगा रहा लंबा जाम

कोरबाकटघोरा-अंबिकापुर एनएच 31 मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया। बरपाली के पास लालघाट में एक टैंकर ने ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गए, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और पिछले कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जाम का असर आम जनता के साथ-साथ वीआईपी मूवमेंट पर भी पड़ा। छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी इस जाम में फंस गए। बताया जा रहा है कि मंत्री अग्रवाल काफी देर तक जाम में फंसे रहे, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मशक्कत कर उन्हें सड़क के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा रात लगभग 9:00 बजे हुआ।
कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरपाली लालघाटके पास हादसा हुआ। टैंकर चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करने की कोशिश में हादसे को अंजाम दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात सुचारू करने में काफी समय लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *